पटना के इन इलाकों में बाइक और कार की चोरी सबसे ज्यादा

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार पटना के गांधी मैदान, शास्त्रीनगर और एसकेपुरी थाना क्षेत्र में सबसे अधिक गाड़ियों की चोरी हुई हैं। इसका खुलासा परिवहन विभाग के द्वारा किया गया हैं। 

खबर के अनुसार पिछले साल अक्टूबर से लेकर इस साल अक्टूबर तक पटना जिले के अलग-अलग इलाकों में 2,782 गाड़ियों की चोरी हुई है। इसमें 90 प्रतिशत बाइक की चोरी हुई हैं। जबकि 5 प्रतिशत कार, ट्रैक्टर, स्कूटी की भी चोरी हुई है।

बता दे की पटना के गांधी मैदान से एक साल के अंदर 85 गाड़ियां चोरी हुई हैं। जिसकी रिपोर्ट थाना में लिखाई गई हैं। वहीं पटना के शास्त्रीनगर से 45 गाड़ियों की चोरी हुई हैं। जबकि पटना के एसकेपुरी से 55 गाड़ियां चोरी हुई हैं। इसकी रिपोर्ट थाना में दर्ज किया गया हैं। 

वहीं पटना के बिहटा, फतुहा,  बिक्रम, गोपालपुर, खुसरूपुर, नौबतपुर, परसा, पुनपुन से 430 से अधिक गाड़ियां चोरी हुई हैं। जबकि पटना के ग्रामीण इलाकों में भी इस साल बाइक के साथ साथ 10 ट्रैक्टर चोरी हुई हैं। वहीं अब रामकृष्णा नगर, फुलवारीशरीफ और पटना सिटी में बाइक चोरी की संख्या बढ़ गई हैं। 

0 comments:

Post a Comment