खबर के अनुसार राजधानी पटना में प्रतिदिन डेंगू के 100 से अधिक मरीज मिल रहे हैं। जिससे पटना में डेंगू मरीजों की सख्या 5529 जो गई हैं। इस साल सरकारी आंकड़ों पर गौर करें तो डेंगू ने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और इसकी संख्या लगातार बढ़ रही हैं।
वहीं गुरुवार को बिहार के मुजफ्फरपुर में डेंगू के सात नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके साथ ही जिले में कुल डेंगू मरीजाें की संख्या 80 हाे गई है। हालांकि डेंगू के प्रकोप को रोकने के लिए गुरुवार काे जिले में कई जगहाें पर फाॅगिंग कराई गई हैं।
बुधवार को बिहार के मुंगेर में जांच के दौरान 22 डेंगू के पॉजिटिव मरीज मिले। इसमें 13 पुरुष और 9 महिलाएं शामिल हैं। इससे मुंगेर में डेंगू मरीजों की संख्या 600 के पार पहुंच गई हैं। भागलपुर जिले में भी डेंगू की बीमारी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जिससे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट पर हैं।

0 comments:
Post a Comment