खबर के अनुसार गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में दो आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया हैं। जबकि दो आईपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसको लेकर विभाग के द्वारा दिशा निर्देश भी जारी कर दिया गया हैं।
इन दो आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला : आपको बता दें की पटना के आर्थिक अपराध इकाई के पुलिस उपाधीक्षक रजनीश कुमार और मुंगेर के पुलिस उपाधीक्षक सोमनाथ प्रसाद का तबादला विशेष सुरक्षा दल पटना किया गया है।
इन दो आईपीएल अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार : समादेष्टा, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-13, दरभंगा शैशव यादव को पुलिस अधीक्षक, रेल मुजफ्फरपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं पुलिस अधीक्षक, यातायात, पटना अनिल कुमार को पुलिस अधीक्षक, रेल पटना का अतिरिक्त प्रभार दिया गया हैं।
.jpg)
0 comments:
Post a Comment