खबर के अनुसार बिहार में बालू खनन की प्रक्रिया 25 दिसंबर को खत्म हो रही थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद खनन की प्रक्रिया मार्च महीने तक जारी रहेगी। यानि की 25 दिसंबर के बाद भी बिहार में बालू खनन की प्रक्रिया जारी रहेगी।
खान एवं भूतत्व विभाग के अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर बम्हारा ने जानकारी देते हुए बताया है कि सुप्रीम कोर्ट ने 31 मार्च तक बालू खनन की अवधि विस्तारित किया है। वहीं नए सिरे से बालू खनन को लेकर बंदोबस्ती की प्रक्रिया चल रही हैं।
आपको बता दें की सुप्रीम कोर्ट ने निर्देशानुसार सूबे में बालूघाटों की बंदोबस्ती की प्रक्रिया चल रही हैं। जिसे दो से तीन माह तक पूरा कर लिया जायेगा। हालांकि इस दौरान राज्य में बालू की कमी ना हो इसे देखते हुए खनन की प्रक्रिया में विस्तार किया गया हैं।

0 comments:
Post a Comment