शादी से पहले जरूर करवाएं ये तीन मेडिकल टेस्ट

हेल्थ डेस्क: एक समय था जब लोग शादी से पहले कुंडली का मिलान करते थें। लेकिन आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग शादी से पहले मेडिकल टेस्ट कराते हैं ताकि शादी के बाद उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना करना ना पड़े। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे मेडिकल टेस्ट के बारे में जो आप शादी से पहले जरूर करवाएं।

शादी से पहले जरूर करवाएं ये तीन मेडिकल टेस्ट

एचआईवी टेस्ट: शादी से पहले आप एचआईवी टेस्ट आवश्य कराएं। क्यों की युवक या युवती में से किसी एक को भी एचआईवी संक्रमण हो तो दूसरे व्यक्ति भी संक्रमित हो जायेगा, इससे दूसरे की जिंगदी खराब हो जाएगी और वैवाहिक जीवन में भी परेशानी आ जाएगी।

इनफर्टिलिटी टेस्ट: शादी से पहले इनफर्टिलिटी टेस्ट जरूर कराएं ताकि भविष्य में फैमिली प्लान करने और गर्भधारण करने में किसी तरह की दिक्कत न आए। अगर आपको पहले ही पता चल जाएगा तो आप इसका इलाज करा सकेंगे।

ब्लड ग्रुप कम्पेटिबिलिटी टेस्ट: शादी से पहले लड़का और लड़की दोनों को ब्लड ग्रुप कम्पेटिबिलिटी टेस्ट करानी चाहिए। अगर दोनों पति-पत्नी का ब्लड ग्रुप एक दूसरे के साथ कम्पैटिबल न हो तो प्रेग्नेंसी के दौरान समस्याएं आ सकती हैं। 

0 comments:

Post a Comment