यूपी के कानपुर में युवक मिला कोरोना संक्रमित

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के कानपुर से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के कानपुर में एक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया हैं। संक्रमण की पुष्टि होने के बाद सैम्पल लेकर इसे जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज दिया गया हैं।

खबर के अनुसार यह युवक नेहरू नगर में रहता हैं। कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट हो गई हैं। वहीं एसीएमओ डॉ. एसके सिंह ने जानकरी देते हुए बताया है कि इस युवक की ट्रैवल हिस्ट्री खंगाली जा रही हैं।

आपको बता दें की कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी तरह से अलर्ट हैं तथा सावधानी बरत रही हैं। ताकि प्रदेश में कोरोना के फैलाव को रोका जा सकें। हालांकि उत्तर प्रदेश में फिलहाल कोरोना की स्थिति सामान्य हैं। 

वहीं कानपुर में कोरोना पॉजिटिव पाए जानें वाले युवक की ट्रैवल हिस्ट्री फतेहपुर से दिल्ली और कानपुर मिल रही है बहुत जल्द जीनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट आने के बाद यह जानकारी मिल सकेगी की ये युवक कोरोना के किस वेरियंट से संक्रमित हुआ हैं। 

0 comments:

Post a Comment