बता दें की साल 2022 के आईपीएल में चेन्नई की टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल शुरू होने से पहले रवींद्र जडेजा को कप्तानी दी थी। लेकिन टीम का प्रदर्शन खराब होने के बाद पुनः धोनी को कप्तानी सौपी गई।
खबर के अनुसार इस साल चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ में बेन स्टोक्स को खरीदा हैं। वहीं काइल जैमीसन को 1 करोड़, निशांत सिंधु को 60 लाख, शेख रशीद को 20 लाख, अजिंक्य रहाणे को 50 लाख, भगत वर्मा को 20 लाख और अजय मंडल को 20 लाख में खरीदा हैं।
धोनी की कप्तानी वाली CSK की पूरी टीम : एमएस धोनी(कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, मोइन अली, बेन स्टोक्स, अंबाती रायडू, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, ड्वेन प्रीटोरियस, महेश तीक्षणा, मथीशा पथिराना, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, मुकेश चौधरी, प्रशांत सोलंकी, सुभ्रांशु सेनापति, तुषार देशपांडे, काइल जैमीसन, निशांत सिंधु, शेख रशीद,राजवर्धन हैंगरगेकर, सिमरजीत सिंह, भगत वर्मा, अजय मंडल।

0 comments:
Post a Comment