खबर के अनुसार मौसम विभाग ने गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला, रेवाड़ी, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, करनाल, झज्जर, नूंह, पलवल, पानीपत, रोहतक, सोनीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और चरखी दादरी में बारिश की संभावना जताई हैं।
बता दें की अगले तीन दिनों तक हरियाणा के इन जिलों में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। साथ ही साथ गरज चमक के कहीं-कहीं बारिश की संभावना हैं। कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी तो कुछ जिलों में मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं।
वहीं मौसम विभाग ने राज्य के कुछ जिलों में ओलावृष्टि होने की भी आशंका जताई हैं। मौसम में हो रहे इस बदलाव से हरियाणा के किसानों की चिंता बढ़ गई हैं। बेमौसम आंधी, बारिश और ओले गिरने से किसान के फसलों को नुकसान पहुंच सकता हैं।
0 comments:
Post a Comment