रामा और श्यामा घर में कौन सी तुलसी लगाना है शुभ, जानिए

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में तुलसी का पौधा लगाना बहुत शुभ माना जाता हैं। इससे घर में सकारात्मक शक्तियों का वास होता हैं। साथ ही साथ घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती हैं। इसलिए लोगों को घर में तुलसी का पौधा आवश्य लगानी चाहिए। 

हालांकि लोगों के मन में यह सवाल भी होता है की रामा और श्यामा कौन सी तुलसी लगाना शुभ हैं। दरअसल रामा तुलसी का रंग हल्का हरा होता है। जबकि गहरे हरे या हल्के बैंगनी रंग की पत्तियों वाली तुलसी को श्यामा तुलसी कहा जाता है। 

कौन ही तुलसी लगाना शुभ। 

वास्तु शास्त्र की मानें तो घर में सबसे अच्छी तुलसी रामा को माना जाता है। इसे सभी तुलसी के पौधों में सबसे पवित्र होता हैं। हालांकि श्यामा तुलसी को भी घर में लगाना शुभ होता हैं। क्यों की इसका सीधा संबंध भगवान विष्णु से हैं। इसी वजह से घर में श्यामा तुलसी भी लगा सकते हैं।

घर के किस कोने में लगाए तुलसी 

तुलसी के पौधे को वास्तु के सिद्धांत के अनुसार उत्तर, उत्तर-पूर्व और पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इससे घर में बरकत आती हैं। वहीं अगर आप तुलसी के पौधे को घर के सिर्फ पूर्व दिशा में लगाते हैं, तो इससे घर में सूर्य के समान ऊर्जा आती है और जीवन में तरक्की मिलती हैं।

0 comments:

Post a Comment