रूस के इन तीन हथियारों से अमेरिका खाता है खौफ

नई दिल्ली : अमेरिका और रूस की दुश्मनी कई सालों से चली आ रही हैं। लेकिन रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा हैं जो पूरी दुनिया के लिए खतरनाक हैं। वहीं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने अमेरिका को सीधी चेतावनी दे दी हैं। 

रूस ने साफ कर दिया हैं की अगर अमेरिका और पश्चिमी देश यूक्रेन को हथियार की सप्लाई बंद नहीं किये तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। रूस की ये चेतावनी उस हथियार की ओर इसारा करता हैं जिस हथियार से अमेरिका समेत सभी नाटो देश खौफ खाते हैं। 

रूस के इन तीन हथियारों से अमेरिका खाता है खौफ?

परमाणु बॉम्बर टीयू-22एम3 (Tu-22M3) : रूस का ये बॉम्बर दुनिया के सबसे खतरनाक हथियारों में से एक हैं। यह हथियार इतना घातक है कि रूस से एक बार उड़ान भरने के बाद अमेरिका तक परमाणु हमला कर सकता हैं। ये दुनिया के किसी भी एयरडिफ़ेंस को चकमा दे सकता हैं। 

किंझल हाइपरसोनिक मिसाइलें : रूस की ये किंझल हाइपरसोनिक मिसाइलें आवाज से 10 गुना ज्‍यादा स्‍पीड से चलती हैं। इस हथियार की तोड़ अमेरिका के पास नहीं हैं। इस मिसाइल की सबसे बड़ी ताकत यह है की ये परमाणु बम गिरा सकता हैं। 

आरएस-28 सरमत मिसाइल : ये मिसाइल दुनिया की सबसे बड़ी ऑपरेशन रेंज वाली मिसाइल हैं। ये 18000 किलोमीटर तक मार कर सकता हैं। यह मिसाइल अपने एक ही वार में कई देशों को बर्बाद कर सकता हैं। सरमत मिसाइल एक साथ 15 जगहों पर परमाणु हमला करने में सक्षम है।

0 comments:

Post a Comment