भागलपुर, बांका, मुंगेर और खगड़िया में ओलावृष्टि की चेतावनी

न्यूज डेस्क: बिहार में एकबार फिर से मौसम बदलने वाला हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई और खगड़िया में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई हैं। वहीं इन जिलों में कुछ स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती हैं। 

मौसम विभाग के अनुसार भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई और खगड़िया में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने के आसार हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को येलो अलर्ट जारी किया गया हैं। जबकि शुक्रवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ हैं।

आपको बता दें की पश्चिम विझोभ के प्रभाव से बिहार में मौसम बदलने वाला हैं। इससे कुछ जिलों में ओलावृष्टि और कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश होने की आशंका हैं। इससे किसानों की परेशानी बढ़ सकती हैं और फसलों को नुकसान हो सकता हैं। 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो सूबे में दो ट्रफ लाइन गुजार रही हैं। जिससे कई जिलों में बारिश के आसार हैं वहीं कुछ जिलों में बादलों का आना-जाना जारी रहेगा। आपको बता दें की बुधवार को औरंगाबाद जिले में कई स्थानों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई थी।

0 comments:

Post a Comment