घर में बढ़ गया है मच्छरों का आतंक तो इन तरीकों से पाएं छुटकारा

न्यूज डेस्क: मच्छरों का काटना इंसान के लिए ठीक नहीं होता हैं। कई बार मच्छरों की बजह से इंसान के शरीर में कई तरह की बीमारियां जन्म ले लेती हैं, साथ ही साथ इससे इंसान की सेहत खराब हो जाती हैं। इसलिए अगर आपके घर में मच्छरों क आतंक हैं तो आप इसे नजरअंदाज ना करें और कुछ देसी तरीकों को आजमा कर मच्छरों को घर से दूर भगा सकते हैं।

घर में बढ़ गया है मच्छरों का आतंक तो इन तरीकों से पाएं छुटकारा?

पुदीना : अगर आपके घर में मच्छरों का आतंक हैं तो आप पुदीने के तेल को घर में जगह-जगह छिड़क दें। इससे मच्छर घर से दूर भागेंगे। क्यों की मच्छरों को पुदीने की खुशबू से चिड़ होती है।

कपूर: अगर रात में मच्छर परेशान करते हैं और आप कमरे में कपूर जला कर करीब 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे मच्छर तुरंत भाग जाएंगे और आपको मच्छरों के आतंक से छुटकारा मिल जायेगा।

नीम का तेल: मच्छरों को भगाने के लिए आप नीम और नारियल के तेल को बराबर मात्रा में मिला लें। इसके बाद अब इस तेल को अपने शरीर पर अच्छी तरह से लगा लें। इससे मच्छर आपके शरीर से दूर रहेंगे।

लहसुन : मच्छरों को घर में भगाने के लिए आप लहसुन का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल लहसुन की खुशबू से मच्छर दूर भाग जाते हैं। इसके लिए लहसुन को पीस लें और पानी में डालकर उबाल लें और अब इस पानी को घर के हर कोने में छिड़क दें।

लैवेंडर : मच्छरों को भगाने के लिए लैवेंडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी खुशबू से मच्छर घर के आसपास नहीं आते हैं।

0 comments:

Post a Comment