खबर के अनुसार मुंबई जनसंख्या के दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा शहर है। 2011 की जनगणना के अनुसार मुंबई की कुल जनसंख्या 12,442,373 है। वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर दिल्ली शहर का स्थान है, जहां की जनसंख्या 11,007,835 हैं।
वहीं बात अगर अहमदाबाद और सूरत की करें तो अहमदाबाद जनसंख्या की दृष्टि से भारत का पांचवा सबसे बड़ा शहर हैं। जबकि सूरत आबादी के हिसाब से भारत का आठवां सबसे बड़ा शहर हैं। सूरत की आबादी 2011 की जनगणना के अनुसार 4467797 हैं।
जानकार बताते हैं की इस साल होने वाले जनगणना में अहमदाबाद और सूरत शहर टॉप दस के लिस्ट में शामिल रहेगा। क्यों की पिछले दस सालों में इस शहर का विस्तार तेजी के साथ हुआ हैं। साथ ही साथ इस शहर की आबादी में भी काफी बढ़ी हैं।
2011 की जनगणना के आंकड़ों पर आधारित है।
1 .मुंबई की आबादी 12442373
2 .दिल्ली की आबादी 11034555
3 .बंगलौर की आबादी 8443675
4 .हैदराबाद की आबादी 6731790
5 .अहमदाबाद की आबादी 5577940
6 .चेन्नई की आबादी 4646732
7 .कोलकाता की आबादी 4496694
8 .सूरत की आबादी 4467797
9 .पुणे की आबादी 3124458
10 .जयपुर की आबादी 3046163
.png)
0 comments:
Post a Comment