गुजरात में अधिकांश बैंक 10 से 20 साल तक की अवधि के लिए प्लॉट लोन उपलब्ध कराती हैं। हालांकि यह बैंक लोन आमतौर पर आवेदक की भुगतान क्षमता को ध्यान में रखते हुए दिया जाता हैं। आपका कुल मासिक ईएमआई आपकी नेट मासिक आय के 50-60% से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
आपको बता दें की एसबीआई 30 लाख लोन पर 8.50- 10.15 की दर से ब्याज लेती हैं। वहीं 30 लाख से अधिक और 75 लाख तक की लोन पर 8.50 – 10.05 की दर से ब्याज लेती हैं। वहीं अन्य बैंक भी अलग-अलग दर पर प्लॉट लोन के लिए ब्याज लेती हैं।
वहीं बैंक आमतौर पर प्लॉट लोन राशि की 0.25% से 1.50% तक प्रोसेसिंग फीस वसूलते हैं। इसलिए अगर आप किसी बैंक से प्लॉट खरीदने के लिए लोन लेने वाले हैं तो आप सबसे पहले नजदीक के बैंक में जा कर लोन से संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त करें, इसके बाद ही लोन के लिए अप्लाई करें।
.jpg)
0 comments:
Post a Comment