खबर के अनुसार पीएमसीएच की वायरोलॉजी लैब में 70 सैंपल की जांच में एक महिला और एक पुरुष की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई हैं। जिसमे एक महिला समस्तीपुर की रहने वाली हैं। जबकि एक पुरुष पटना जिले के रहने वाले हैं।
वहीं रविवार को सीतामढ़ी में भी एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई हैं। जबकि कोरोना के 10 नए मामले पटना के अलग-अलग इलाकों में मिले हैं। पटना के अथमलगोला, दनियावां, पटना सिटी आदि इलाके में नए कोरोना मरीज की पुष्टि हुई हैं।
हालांकि जिन मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई हैं उन मरीजों के हालत गंभीर नहीं हैं। जिसके कारण उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सावधानी बरतने और भीड़-भाड़ के इलाकों में मास्क लगाने की अपील की हैं।

0 comments:
Post a Comment