शादी में हो रही देरी, तो लड़के-लड़कियां करें ये उपाय

धर्म डेस्क: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जब किसी व्यक्ति की कुंडली में ग्रहों की स्थिति खराब हो जाती हैं तो उस व्यक्ति को जीवन में कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। खासकर शादी-विवाह में अड़चन आने लगती हैं और सही समय पर शादी ठीक नहीं हो पाती हैं। 

अगर शादी-विवाह में देरी हो रही हैं तो आप कुछ ज्योतिष उपाय को आजमा कर शादी में आ रही बाधा को दूर कर सकते हैं। साथ ही साथ अपने मनपसंदीदा पार्टनर के साथ विवाह के बंधन में बंध सकते हैं और ये सफल वैवाहिक जीवन एन्जॉय कर सकते हैं। 

शादी में हो रही देरी, तो लड़के-लड़कियां करें ये उपाय?

1 .शादी-विवाह संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप छह मुखी रुद्राक्ष को धारण कर सकते हैं। इससे शादी में हो रही देरी दूर होगी।

2 .लड़के हर मंगलवार हनुमान मंदिर में जाकर पूजा करें और उसके बाद थोड़ा सिंदूर लेकर उसे राम-सीता के चरणों में अर्पित करें, इससे विवाह की बाधा दूर होगी। 

3 .लड़कियां सोमवार को भगवान शिव की पूजा आराधना करें। साथ ही साथ माता पार्वती का सिंगार करें। इससे विवाह की बाधा दूर होगी। 

4 .गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा आराधना करें। इससे विवाह में आ रही बाधा दूर होगी और जल्द विवाह के योग्य बनेंगे।

0 comments:

Post a Comment