यूपी के बदायूं-मुरादाबाद समेत 25 जिलों में बारिश के आसार

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के बदायूं-मुरादाबाद समेत 25 जिलों में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। जिसे ध्यान में रखते हुए मौसम विभाग के द्वारा अलर्ट जारी किया गया हैं।

खबर के अनुसार मौसम विभाग ने यूपी के लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, आगरा, बहराइच, सहारनपुर, सीतापुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, अमरोहा, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, बदायूं, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, बहराइच और श्रावस्ती में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया हैं।

बता दें की उत्तर प्रदेश के इन जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं। वहीं कुछ स्थानों पर 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। इसको लेकर मौसम विभाग के द्वारा लोगों को जानकारी दी गई हैं। 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात की वजह से प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने के आसार हैं। गुरुवार को भी प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश हुई थी। इससे तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आई हैं।

0 comments:

Post a Comment