खबर के अनुसार ये छापेमारी अधिकतर रेलवे टिकट विक्रेताओं और ट्रैवल एजेंटों के यहां की गई हैं। बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, हाजीपुर और अन्य शहरों में जांच एजेंसी के द्वारा टिकट विक्रेताओं और ट्रैवल एजेंटों के यहां सर्च अभियान चलाया गया हैं।
बता दें की रेलवे टिकट विक्रेताओं और ट्रैवल एजेंटों के यहां टिकट बिक्री से संबंधित फर्जीवाड़े को लेकर ये छापेमारी की गई हैं। इस छापेमारी के दौरान कई ट्रैवल एजेंटों के पास से कागजात, मोबाइल, लैपटॉप समेत अन्य कई तरह की चीजें जब्त किया गया हैं।
दरअसल सीबीआई को ये खबर मिली थी की बिहार समेत देश के अन्य राज्यों में ट्रैवल एजेंट और निजी वेंडर आईआरसीटीसी से टिकट बुक करें उसे ब्लैक में बेचते हैं। वहीं आईआरसीटीसी के नाम पर कई ने फर्जी वेबसाइट बनाई हैं, इसके बाद सीबीआई ने देशभर के दर्जनों स्थानों पर छापेमारी की हैं।

0 comments:
Post a Comment