खबर के अनुसार सोनभद्र जिले की ये ग्रामीण सड़कों खराब हालात में हैं। जिसके कारण इस सड़क पर आने-जानें में लोगों को काफी परेशानी होती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए इन ग्रामीण सड़कों की मरम्मत की जाएगी। जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसका निर्माण किया जायेगा।
यूपी के सोनभद्र में 3.50 करोड़ की लागत से बनेंगी 7 सड़कें?
घोरावल ब्लॉक के खुटहा गांव में सामुदायिक भवन से नहर नई बस्ती तक इंटरलॉकिंग का कार्य किया जायेगा।
चतरा ब्लॉक के भीखमपुर गांव में और खोरईल गांव में करीब 59 - 59 लाख की लागत से सड़क मरम्मत का कार्य कराया जाएगा।
चोपन ब्लॉक के बिरधी गांव में छतेहरी बार्डर से रैमल बिंद के घर से होते हुए दुरजय बियार के घर तक 43 लाख रुपये में इंटरलॉकिंग कार्य कराया जाएगा।
ग्राम पंचायत फुलवार में विश्वम्भर चेरो के घर से मलिया नदी तक करीब 56 लाख की लागत से सीसी रोड का निर्माण होगा।
चोपन ब्लॉक के रिजुल गांव में साढ़े 43 लाख की लागत से मेन मार्ग से जमुना टोला तक सीसी रोड का निर्माण कार्य किया जायेगा।
भड़कना गांव में बंजरिया नहर पुल से नगवां पुल तक सीसी रोड का निर्माण कार्य होगा। इस पर 40 लाख रुपये से अधिक की लागत आएगी।

0 comments:
Post a Comment