पटना : बिहार में पढ़ाई करने के लिए 4 लाख लोन देगी सरकार

पटना : बिहार में 12वीं के पास आगे की पढ़ाई के लिए सरकार के द्वारा चार लाख तक की लोन उपलब्ध कराई जाती हैं। यह लोन बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत उपलब्ध कराई जाती हैं। इसका लाभ लेकर छात्र आगे की पढ़ाई कर सकते हैं। 

दरअसल बिहार में बारहवीं के बाद बहुत से युवा उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते है पर अपनी व्यक्तिगत परिस्थितियों के चलते अपनी शिक्षा को पूरा नहीं कर पाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार ने बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की हैं। 

बता दें की इस योजना के तहत छात्रों को सरकार के द्वारा चार लाख तक का वित्तीय सहायता मिलती है और इस चार लाख का किसी भी प्रकार का ब्याज नहीं लिया जाता हैं। इससे युवा बीएससी, बीकॉम, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, फार्मा, कृषि, एलएलबी, बीसीए आदि की पढ़ाई कर सकते हैं।

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को बिहार का स्थाई निवासी होना चाहिए। साथ ही साथ अभ्यार्थी की उम्र 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए, तभी इस योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

आवेदन के लिए वेबसाइट : https://www.7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in/addFtrUserPage

0 comments:

Post a Comment