खबर के अनुसार सूरत के शहरी इलाकों से कोरोना वायरस के 21 नए मरीज मिले हैं। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में 22 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई हैं। इसतरह से शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में भी कोरोना वायरस का फैलाव हो रहा हैं।
बता दें की सूरत में बुधवार को कोरोना के 21 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए थें। जबकि गुरूवार को सूरत में पॉजिटिव मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई हैं। कोरोना के होते फैलाव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम जिले में अलर्ट हो गई हैं।
अगर आप गुजरात के सूरत में रहते हैं तो आप घर से निकलने के दौरान अनिवार्य रूप से मास्क पहने। साथ ही साथ कोरोना गाइडलाइन के नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें, ताकि कोरोना के होते इस फैलाव को जल्द से जल्द रोका जा सकें।

0 comments:
Post a Comment