बनारस से प्रयागराज छिवकी के रास्ते मुंबई के लिए एक और स्पेशल ट्रेन

न्यूज डेस्क: ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बनारस से प्रयागराज छिवकी के रास्ते मुंबई के लिए एक और स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा। इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दिया गया हैं। 

खबर के अनुसार रेलवे ने दो मई और छह जून की दोपहर 12.15 बजे लोकमान्य तिलक  से बनारस के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की हैं। वहीं बनारस से तीन मई और सात जून को शाम छह बजे स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया हैं। 

अगर आप इस ट्रेन से सफर करना चाहते हैं तो आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर इस ट्रेन का शेड्यूल चेक कर सकते हैं। साथ ही साथ रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल या फिर रेलवे के काउंटर से ट्रेन का टिकट बुक कर सकते हैं। 

बनारस से प्रयागराज छिवकी के रास्ते मुंबई के लिए एक और स्पेशल ट्रेन?

ट्रेन नंबर 01101/01103 : यह ट्रेन लोकमान्य तिलक से बनारस के लिए दो मई और छह जून की दोपहर 12.15 बजे से चलेगी। 

ट्रेन नंबर 01102/01104 : यह ट्रेन बनारस से लोकमान्य तिलक के लिए तीन मई और सात जून को शाम छह बजे खुलेगी।

0 comments:

Post a Comment