गांधीनगर: रोज 80 लीटर दूध देती हैं गुजरात की ये गाय

गांधीनगर: अगर आप दूध का बिजनेस करना चाहते हैं तो आपके लिए गिर गाय सबसे अच्छा साबित होगा। क्यों की यह गाय प्रतिदिन 80 लीटर तक की दूध देती हैं। सबसे अच्छी बात यह है की इस गाय की दूध अन्य गायों के मुकाबले महंगा बिकता हैं। 

खबर के अनुसार गिर गाय की नस्ल ज्यादातर गुजरात में पाई जाती है। इसकी मांग भारत के साथ साथ दुनियाभर के देशों में हैं। क्यों की यह गाय प्रति दिन 50 लीटर से 80 लीटर तक दूध दे सकती है। इसका नाम देश की सबसे ज्यादा दूध देने वाली गाय में शुमार है। 

आपको बता दें की दूध के उत्पादन को बढ़ाने के लिए इस नस्ल की गाय को सबसे ज्यादा ब्राज़ील और इजरायल के लोग पालना पसंद करते हैं। वहीं भारत में भी गिर गाय के पालन करने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोत्तरी देखने को मिली हैं।

ऐसे करें पालन : दूध का बिजनेस करने के लिए आप कम से कम चार से पांच गिर गाय का पालन करें। धीरे-धीरे इस बिजनेस को बड़े स्तर पर स्केल कर सकते हैं।

गिर गाय का चारा : भोजन में जौ, ज्वार, मक्का, गेहूं, चोकर, बरसीम, लोबिया, मक्का, बाजरा आदि चारे के रूप में खिला सकते हैं। इससे गाय की सेहत अच्छी रहेगी और यह गाय 50 से 80 लीटर तक दूध देगी, इससे दूध का कारोबार तेजी से ग्रोथ करेगा।

0 comments:

Post a Comment