यात्रीगण ध्यान दें, बनारस-गुंटूर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

न्यूज डेस्क: बनारस से गुंटूर के बीच समर स्पेशल ट्रेन का परिचलन किया जायेगा। इसको लेकर रेलवे के द्वारा अधिसूचना जारी कर दिया गया हैं। दरअसल गमी के दिनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने समर स्पेशल ट्रेन की घोषणा की हैं।

खबर के अनुसार गुंटूर-बनारस ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचालन 22, 29 अप्रैल, 06 मई, 2023 को गुंटूर से रवाना होगी । जबकि बनारस-गुंटूर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 24 अप्रैल एवं 01, 08 मई, 2023 को बनारस से चलेगी।

बता दें की जनसंपर्क पदाधिकारी अशोक कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से इन ट्रेनों के परिचालन को लेकर जानकारी दी हैं। अगर आप इस ट्रेन से सफर करना चाहते हैं तो आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर टिकट बुक कर सकते हैं।

बनारस-गुंटूर के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन?

ट्रेन नंबर 07230 : गुंटूर-बनारस स्पेशल ट्रेन 22, 29 अप्रैल, 06 मई, 2023 को गुंटूर से 23.45 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए बनारस आएगी। 

ट्रेन नंबर 07231 : बनारस-गुंटूर स्पेशल ट्रेन 24 अप्रैल 2023 एवं 01, 08 मई, 2023 को बनारस 18.00 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए गुंटूर आएगी।

0 comments:

Post a Comment