खबर के अनुसार पिछले 24 घंटे के अंदर प्रदेश में कोरोना के 991 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। बता दें की अभी तक महोबा जिले में कोरोना के एक भी केस नहीं मिले थें। लेकिन शुक्रवार को महोबा में भी एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई हैं।
वहीं अप्रैल में अभी तक कुल 21 लोगों की मौत कोरोना वायरस के संक्रमण से हो चुकी है। हालांकि कोरोना के होते फैलाव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रदेश के सभी जिलों में अलर्ट पर हैं तथा लोगों से सावधानी बरतने और मास्क लगाने की अपील की जा रही हैं।
इन जिलों में मिले सबसे ज्यादा मरीज।
गौतमबुद्ध नगर में 197 नए कोरोना मरीज मिले।
गाजियाबाद में 124 नए कोरोना मरीज मिले।
लखनऊ में 107 नए कोरोना मरीज मिले।
पीलीभीत में 60 नए कोरोना मरीज मिले।
मेरठ में 58 नए कोरोना मरीज मिले।
फर्रुखाबाद में 47 नए कोरोना मरीज मिले।
गोरखपुर में 33 नए कोरोना मरीज मिले।
कानपुर में 32 नए कोरोना मरीज मिले।

0 comments:
Post a Comment