IIIT रांची में बंपर वैकेंसी, सैलरी एक लाख से ज्यादा

न्यूज डेस्क: IIIT रांची में बंपर वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान रांची के द्वारा नोटिश भी जारी किया गया हैं। अगर आप इस संस्थान में नौकरी करना चाहते हैं तो आप प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को समय से पहले पूरा करें।

पदों का विवरण : भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान रांची में Assistant Executive Engineer, Junior Engineer , Junior Accounts Officer, Junior Assistant, Junior Technician आदि के पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं।

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार बीई, बीटेक, स्नातक, पीजी, डिप्लोमा, आईटीआई आदि निर्धारित किया गया हैं।

आयु सीमा : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। 

चयन प्रक्रिया : इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन टेस्ट और इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिश देखें। 

आवेदन प्रक्रिया : आप भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान रांची की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। 

आवेदन करने के लिए वेबसाइट : https://www.iiitranchi.ac.in/

चयनित उम्मीदवारों की सैलरी : 21700-177500/- प्रतिमाह।

आवेदन करने की अंतिम तिथि : 28 अप्रैल 2023 

0 comments:

Post a Comment