खबर के अनुसार बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) सहायक के पद पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 28 अप्रैल (शुक्रवार) को आयोजित करेगा। इसको लेकर आयोग के द्वारा प्रवेश पत्र जारी किया गया हैं। इसलिए आप जल्द से जल्द इसे निकाल लें।
आपको बता दें की इस भर्ती प्रक्रिया के तहत बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) सहायक के 44 पदों पर भर्ती करेगी। इसके लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 28 अप्रैल (शुक्रवार) को दोपहर 12 बजे से दोपहर 2.15 बजे तक किया जायेगा।
ऐसे करें एडमिट कार्ड डाऊनलोड।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
इसके बाद आप यूजर नेम और पासवर्ड के द्वारा लॉग इन करें।
अब आप एडमिट कार्ड लिंक के ऑप्शन पर क्लिक करें।
अब बीपीएससी सहायक प्रवेश पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा।
इसे आप डाऊनलोड कर इसका प्रिंट निकाल लें।

0 comments:
Post a Comment