खबर के अनुसार पटना पीएमसीएच के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में 70 सैंपल की कोरोना जांच में चार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें की पटना में प्रतिदिन कोरोना के नए मामले मिल रहे हैं, जिसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट हो गई हैं।
बिहार में कोरोना के आठ मरीज मिले हैं, जिसमे छह मरीज पटना के रहने वाले हैं। जबकि एक अररिया और एक छपरा के रहने वाले हैं। फिजिशियन डॉ. बीके चौधरी का कहना है कि प्रतिदिन कोरोना के मरीज मिल रहे इसलिए सतर्क रहने की जरूरत हैं।
वहीं अगर किसी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण मिले तो तुरंत जांच करा लें और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करें ताकि कोरोना को हराया जा सकें। आपको बता दें की कोरोना जांच की सुविधा सभी सरकारी अस्पतालों में मौजूद हैं।

0 comments:
Post a Comment