खबर के अनुसार आंगनबाड़ी के खाली पड़े पदों पर भर्ती करने को लेकर निदेशालय ने प्रदेश के सभी जिलों से एक सप्ताह के अंदर सभी श्रेणी के रिक्त पदों का ब्योरा उपलब्ध कराने को कहा है। ताकि इन खाली पड़े पदों को जल्द से जल्द भरा जा सके।
आपको बता दें की उत्तर प्रदेश में पिछले 10 साल से आंगनबाड़ी के पदों पर भर्ती नहीं की गई हैं। जिसके कारण राज्य के अलग-अलग जिलों में आंगनबाड़ी के 53 हजार से ज्यादा पद खाली पड़े हैं। इन पदों पर भर्ती करने को लेकर तैयारी की जा रही हैं।
इन पदों पर भर्ती करने को लेकर बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने पुरानी चयन प्रक्रिया को संशोधित करते हुए नई चयन प्रक्रिया तय किया हैं, इसमें ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए आरक्षण के प्रावधान किये गए हैं। इसी नई प्रक्रिया के तहत आंगनबाड़ी के खाली पड़े पदों को भरा जायेगा।

0 comments:
Post a Comment