सिकंदराबाद से रक्सौल एवं तिरूपति से दानापुर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

न्यूज डेस्क: ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन का एलान किया हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे सिकंदराबाद से रक्सौल एवं तिरूपति से दानापुर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने जा रही हैं, इसको लेकर रेलवे के द्वारा निर्देश जारी किये गए हैं। आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर ट्रेन का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

सिकंदराबाद से रक्सौल एवं तिरूपति से दानापुर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन?

ट्रेन नंबर 07007 : सिकंदराबाद-रक्सौल स्पेशल ट्रेन 23 अप्रैल, 30 अप्रैल एवं 07 मई को सिकंदराबाद से 10.30 बजे खुलकर मंगलवार को 06.00 बजे रक्सौल पहुंचेगी ।

ट्रेन नंबर 07008 : रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन 25 अप्रैल 02 मई एवं 09 मई को रक्सौल से 19.15 बजे खुलकर गुरूवार को 14.30 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 07420 : दानापुर-तिरूपति स्पेशल ट्रेन 24 अप्रैल से 01 मई एवं 08 मई को दानापुर से 14.00 बजे खुलकर बुधवार को 07.45 बजे तिरूपति पहुंचेगी ।

ट्रेन नंबर 07419 : तिरूपति-दानापुर स्पेशल ट्रेन 29 अप्रैल एवं 06 मई को तिरूपति से 07.15 बजे खुलकर रविवार को 23.15 बजे दानापुर पहुंचेगी।

0 comments:

Post a Comment