बक्सर, भोजपुर, पटना समेत 31 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

न्यूज डेस्क: बिहार में एक बार फिर से मौसम में बदलाव होने वाला हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मौसम विभाग ने बिहार के बक्सर, भोजपुर, पटना समेत 31 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया हैं। इन जिलों में गरज और आकाशीय बिजली गिरने के भी आसार हैं। 

खबर के अनुसार मौसम विभाग ने आज 31 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना जताई हैं, इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया हैं। वहीं 24 अप्रैल को अधिकतर जिलों में ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया हैं। 

बता दें की आज बिहार के 31 जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थान पर हल्की तो कुछ स्थान पर गरज चमक के साथ मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं। इससे तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी।

आज इन जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट : बक्सर, भोजपुर, पटना, जहानाबाद,नालंदा,  गया, नवादा, पूर्वी पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण,  कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, जमुई,  मुंगेर, खगड़िया, बांका, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार,  सहरसा, मधेपुरा, सुपौल और किशनगंज।

0 comments:

Post a Comment