पटना सहित पूरे बिहार में दूध के दाम दो से चार रुपये बढ़े

न्यूज डेस्क: बिहार की रहने वाले लोगों पर महंगाई की एक और मार पड़ी हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना सहित पूरे बिहार में दूध के दाम दो से चार रुपये बढ़ गए हैं। सुधा ब्रांड ने दूध की कीमतों में वृद्धि करने की घोषणा की हैं। 24 अप्रैल से बढ़ा हुआ दाम लागू हो जायेगा। 

खबर के अनुसार बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन ने सुधा ब्रांड के दूध के दाम में वृद्धि की हैं। बता दें की आधा किलो दूध के दाम में दो रुपये की वृद्धि हुई हैं। जबकि एक किलो पर तीन रुपये की वृद्धि की गई हैं। इसको लेकर निर्देश जारी किये गए हैं। 

वहीं गाय के दूध यानी काऊ मिल्क पर चार रुपये प्रति किलो की दर से बढ़ोत्तरी की गई हैं। आपको बता दें की इससे पहले भी 11 अक्टूबर 2022 को सुधा दूध की कीमतों में वृद्धि की गई थी। अब एकबार फिर से इसके दाम में बढ़ोत्तरी कर दी गई हैं। 

पटना सहित बिहार में दूध के दाम दो से चार रुपये बढ़े?

टी स्पेशल दूध 45 रुपये की जगह पर 48 रुपये प्रति लीटर में मिलेगा। 

टोन्ड दूध की कीमत 46 रुपये के बजाय 49 रुपये प्रति लीटर में मिलेगा। 

डीटीएम के दाम 42 रुपये से बढ़ाकर 45 रुपये प्रति लीटर कर दिए गए हैं।

शक्ति दूध 51 रुपये प्रति लीटर की जगह पर 54 रुपये प्रति लीटर में मिलेगा। 

सुधा ब्रांड का फुल क्रीम दूध 59 रुपये के बजाय 62 रुपये प्रति लीटर में मिलेगा।

गाय का दूध 48 रुपये प्रति लीटर की जगह पर अब 52 रुपये प्रति लीटर में मिलेगा।

0 comments:

Post a Comment