नई दिल्ली से माता वैष्णो देवी के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

न्यूज डेस्क: माता वैष्णो देवी जानें की चाहत रखने वाले लोगों के लिए रेलवे स्पेशल ट्रेन चलाने जा रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे ने श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली ट्रेन चलाने की घोषणा की हैं। इसको लेकर रेलवे के द्वारा दिशा निर्देश जारी किया गया हैं।

खबर के अनुसार रेलवे के द्वारा प्रत्येक रविवार को 23 अप्रैल से दो जुलाई तक माता वैष्णो कटरा-नई दिल्ली आरक्षित स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा। जबकि प्रत्येक सोमवार को 24 अप्रैल से 3 जुलाई तक नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल चलेगी। 

नई दिल्ली से माता वैष्णो देवी के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन?

ट्रेन नंबर 04672 : माता वैष्णो कटरा-नई दिल्ली आरक्षित स्पेशल प्रत्येक रविवार को 23 अप्रैल से दो जुलाई तक चलेगी। यह ट्रेन कटरा से शाम 6:10 बजे खुलेगी और 6:40 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। 

ट्रेन नंबर 04671 : नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल प्रत्येक सोमवार को 24 अप्रैल से 3 जुलाई तक चलेगी। यह ट्रेन नई दिल्ली से रात 11:30 बजे खुलेगी और 12 बजे कटरा पहुंचेगी। 

इस ट्रेन का स्टॉपेज : यह ट्रेन दोनों दिशाओं में उधमपुर, जम्मूतवी, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत व सोनीपत स्टेशन पर रुकते हुए चलेगी।

0 comments:

Post a Comment