गांधीनगर: गुजरात में ऐसे बनाएं आय प्रमाण पत्र

गांधीनगर: अगर आप गुजरात में रहते हैं और आपको आय प्रमाण पत्र की ज़रूरत हैं तो आपको ज्यादा भाग-दौड़ करनी नहीं पड़ेगी। क्यों की गुजरात सरकार ने आय प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया हैं। अब आप ऑनलाइन के द्वारा इस प्रमाणपत्र को आसानी के साथ बना सकते हैं।

खबर के अनुसार गुजरात सरकार डिजिटल गुजरात पोर्टल के माध्यम से अपने राज्य के नागरिकों के लिए आय प्रमाण पत्र जारी करती हैं। आप इस पोर्टल से आय प्रमाणपत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही साथ आप इसे डाऊनलोड भी कर सकते हैं। 

आय प्रमाणपत्र के लिए दस्तावेज : आपको बता दें की गुजरात में आय प्रमाण पत्र बनाने के लिए आपके पास आधार कार्ड, वोटर कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, पासपोट साइज फोटो, स्‍व-घोषणा पत्र, मोबाइल नंबर आदि की ज़रूरत होगी।

ऐसे करें आवेदन। 

1 .आप आधिकारिक वेबसाइट https://www.digitalgujarat.gov.in/ पर जाए। 

2 .इस वेबसाइट के होम पेज पर जानें के बाद आप सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करें।

3 .अब Income Certificate का ऑप्शन दिखाई देगा आपको वहां क्लिक करना हैं। 

4 .अब आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा, उस फॉर्म में अपनी सभी जानकारी को भरें। 

5 .सभी प्रकार की जानकारी को सही से भरने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें। 

0 comments:

Post a Comment