देश की यह पहली बुलेट ट्रेन अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत समेत 12 स्टेशनों पर रूकेगी और साबरमती से मुंबई के बीच का यह सफर 2 घंटे 7 मिनट में पूरा करेगी। सबकुछ ठीक रहा हैं तो साल 2026 तक भारत में पहली बुलेट ट्रेन का परिचालन शुरू हो जायेगा।
बता दें की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के तहत अहमदाबाद से मुंबई के बीच बुलेट ट्रेन चलाने की योजना पर काम किया जा रहा हैं। सरकार ने इस काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं ताकि इसे जल्द से जल्द पूरा किया जा सकें।
अहमदाबाद-मुंबई बुलेट रूट पर जमीन का अधिग्रहण करीब-करीब पूरा कर लिया गया हैं। वहीं इस रूट पर निर्माण कार्य भी तेजी के साथ किया जा रहा हैं। यह बुलेट ट्रेन परियोजना मेक इन इंडिया के क्षेत्र में भारत के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
इन स्टेशनों से गुजरेगी बुलेट ट्रेन : साबरमती, अहमदाबाद, आणंद/नाडियाद, वडोदरा, भरूच, सूरत, बिलिमोरा, वापी, बोईसर, विरार, ठाणे, बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (मुंबई)

0 comments:
Post a Comment