पटना-बनारस के बीच गंगा में क्रूज चलाने को हरी झंडी

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार सरकार ने पटना-बनारस के बीच गंगा में क्रूज चलाने को हरी झंडी दे दी हैं। बहुत जल्द इस रूट पर रो-रो वेसेल क्रूज चलाया जायेगा।

खबर के अनुसार पटना से वाराणसी तक क्रूज चलाने को लेकर पर्यटन निगम के द्वारा तैयारी की जा रही हैं। पीपीपी मोड पर रो-रो वेसेल क्रूज चलाने को लेकर बातचीत चल रही हैं। राज्य सरकार की तरफ से इसको लेकर अनुमति मिल गई हैं। 

बता दें की क्रूज पर शादी समारोह का भी आयोजन हो सकेगा। वहीं सेमिनार, सम्मेलन सहित अन्य कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। इस क्रूज पर एकसाथ अधिकतम 300 लोग को बैठने की अनुमति दी जाएगी। इसको लेकर जल्द ही निर्देश जारी किया जायेगा। 

पटना-वाराणसी के बीच गंगा नदी पर क्रूज के संचालन होने से पर्यटक गंगा नदी में सैर कर सकेंगे। साथ ही साथ क्रूज में मौज-मस्ती के साथ-साथ नाइट में पार्टी करने की भी अनुमति दी जाएगी। सफर के दौरान लोग गीत-संगीत का भी लुफ्त उठा सकेंगे।

0 comments:

Post a Comment