दिल्ली सरकार इन छात्रों को कराएगी NEET-JEE की फ्री कोचिंग

न्यूज डेस्क: दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली सरकार वर्चुअल स्कूल में छात्रों को विशेषज्ञों के द्वारा फ्री में NEET-JEE की कोचिंग कराएगी। इसको लेकर सरकार के द्वारा योजना बनाई जा रही हैं।

खबर के अनुसार दिल्ली सरकार दिल्ली के माडल वर्चुअल स्कूल के लिए अगले पांच साल का एक्शन प्लान तैयार कर रही हैं। इसको लेकर शिक्षा मंत्री ने समीक्षा बैठक की हैं। साथ ही साथ इस बैठक में शिक्षा मंत्री आतिशी ने कई सारे सुझाव दिए हैं।

बता दें की इस स्कूल से जुड़ने वाले छात्रों को जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए फ्री कोचिंग भी दी जाएगी। साथ ही अन्य कई छात्रों को कोडिंग, डिजिटल मीडिया एंड डिजाइन, फाइनेंस एंड अकाउंटिंग जैसे कोर्स को भी पढ़ाया जायेगा।

दिल्ली सरकार के इस माडल वर्चुअल स्कूल छात्रों के लिए वरदान साबित होगा। यह स्कूल दिल्ली के क्वालिटी एजुकेशन माडल से जोड़ने का काम करेगा। नए सत्र में दिल्ली माडल वर्चुअल स्कूल कई तरह की कोर्स को शामिल करेगा।

0 comments:

Post a Comment