जबलपुर, सतना होते हुए चलेगी मुंबई-बनारस स्पेशल ट्रेन

न्यूज डेस्क: गर्मी के इस मौसम में छुट्टिओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने मुंबई-बनारस के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की हैं। यह ट्रेन जबलपुर, सतना होते हुए चलेगी। इसको लेकर रेलवे के द्वारा टाइमटेबल भी जारी कर दिया गया हैं।

खबर के अनुसार यह ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से बनारस के लिए 6 जून को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से संचालित किया जायेगा। जबकि 7 जून बुधवार को यह ट्रेन बनारस से चलाई जाएगी। आप रेलवे की वेबसाइट पर जा कर टिकट बुक करें। 

जबलपुर, सतना होते हुए चलेगी मुंबई-बनारस स्पेशल ट्रेन?

ट्रेन नंबर 01103 : लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस समर स्पेशल ट्रेन 6 जून मंगलवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 12.15 बजे खुलेगी और थाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी,  जबलपुर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी होते हुए बनारस 16.00 बजे पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 01104 : बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस समर स्पेशल ट्रेन 7 जून को बनारस से 18.00 बजे खुलेगी और प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, जबलपुर, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण, थाणे होते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनस 23.45 बजे पहुंचेगी।

0 comments:

Post a Comment