खबर के अनुसार इस रूट पर क्रूज सेवा शुरू करने को लेकर सर्वे का काम पूरा कर लिया गया हैं। वहीं जलमार्ग प्राधिकरण के द्वारा प्रयागराज और वाराणसी के बीच के सभी पर्यटक स्थलों को जोड़ते हुए नया रूट तैयार किया जा रहा हैं।
आपको बता दें की सबकुछ ठीक रहा जुलाई से वाराणसी और प्रयागराज के बीच आप क्रूज का आनंद उठा सकेंगे। साथ ही साथ सभी धार्मिक स्थानों की यात्रा कर सकेंगे। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के जरिये इस यात्रा का संचालन किया जायेगा।
गंगा नदी में क्रूज यात्रा के दौरान वाराणसी से चुनार, विंध्याचल, सीतामढ़ी और प्रयागराज में जेटी का निर्माण कर यहां ठहराव की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जाएगी। निजी कंपनी के चयन के बाद जल्द ही किराया तय कर दिया जायेगा, इसके बाद लोग यात्रा कर सकेंगे।

0 comments:
Post a Comment