गांधीनगर-अहमदाबाद सहित गुजरात में ऐसे प्राप्त करें EWS सर्टिफिकेट

न्यूज डेस्क: गांधीनगर-अहमदाबाद सहित गुजरात में रहने वाले वैसे लोग जो सामान्य वर्ग से आते हैं तथा जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं हैं वो लोग EWS सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं और सरकारी भर्तियों में 10 प्रतिशत आरक्षण का लाभ ले सकते हैं।

खबर के अनुसार गुजरात में EWS सर्टिफिकेट बनाने के लिए आपको गुजरात राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए, साथ ही साथ आपके पारिवारिक आय 8 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। वहीं परिवार के पास 05 एकड़ से अधिक भूमि नहीं होनी चाहिए।

EWS सर्टिफिकेट के लिए दस्तावेज : आधार कार्ड, आवेदक का पासपोर्ट साइज़ फोटो, मूल निवास पत्र, आय प्रमाण पत्र, स्वयं/पिता का शपथ पत्र, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि होनी चाहिए।

ऐसे करें आवेदन। 

1 .डिजिटल गुजरात पोर्टल पर जाए। 

2 .आपको टॉप मेनू में ‘Services‘ पर क्लिक करें, निचे ‘Citizen Services‘ आप्शन पर करें।

3 .Ews Certificate Gujarat Apply All Services के ऑप्शन पर क्लिक करें।

4 .अब अपना मोबाइल नंबर/ईमेल आईडी, और पासवर्ड एंटर करके लॉग इन करें।

5 .अब आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा, उस फॉर्म में अपनी सभी जानकारी को भरें।

6 .फॉर्म भरने के बाद उसे सब्मिट करें और ऑनलाइन के द्वारा पेमेंट जमा करें।

0 comments:

Post a Comment