घर के मेन गेट पर इन 5 पौधों को लगाना होता है शुभ?
1 .तुलसी का पौधे: तुलसी को सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना गया है। इस पौधे को मुख्य द्वार पर लगाना शुभ माना जाता हैं। इससे घर में किसी तरह की परेशानी नहीं आती हैं और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती हैं।
2 .शमी का पौधा : घर के मेन गेट पर शमी का पौधा लगाना बहुत शुभ माना जाता हैं। इससे नकारात्मक शक्तियां घर में प्रवेश नहीं कर पाती हैं। इससे घर में समृद्धि और तरक्की बनी रहती हैं। इसलिए आप अपने घर के मेन गेट पर इसे लगा सकते हैं।
3 .पाम ट्री: पाम ट्री को भी घर के मेन गेट पर लगाना शुभ माना जाता हैं। ऐसा कहा जाता है कि पाम ट्री को जब मुख्य द्वार पर लगाया जाता है तो यह पौधा पॉजिटिव एनर्जी के फ्लो को बढ़ाता है। इससे घर में सुख, शांति और समृद्धि आती हैं।
4 .जैस्मिन प्लांट: जैस्मिन प्लांट को लकी और पॉजिटिव एनर्जी वाला पौधा माना जाता है। अगर मुख्य द्वार पर इसे लगाया जाये तो ये घर को सुगंध से भर देगा। साथ ही साथ घर में सकारात्मक शक्तियों का वास होगा और आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलेगी।
5 .मनी प्लांट: मनी प्लांट को लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है। इससे आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलती हैं। साथ ही साथ लोगों को धन लाभ भी होता हैं। इसलिए आप घर के मेन गेट पर मनी प्लांट को लगा सकते हैं।
0 comments:
Post a Comment