खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश के बस्ती, बांदा, बरेली, वाराणसी, आगरा, अलीगढ़, प्रयागराज, आज़मगढ़, मुरादाबाद, झांसी, देवीपाटन, अयोध्या, कानपुर नगर, मेरठ, सहारनपुर और मिर्जापुर में सैनिक स्कूल खोले जाएंगे। ये स्कूल पीपीपी मॉडल के आधार पर खुलेगा।
बता दें की यूपी सरकार ने प्रदेश के हर मंडल में एक सैनिक स्कूल खोलने के लिए रक्षा मंत्रालय को पात्र लिखा था। रक्षा मंत्रालय के द्वारा अब प्रदेश के 16 जिलों में सैनिक स्कूल खोलने की मंजूरी दे दी गई है। इससे इन जिलों में सैनिक स्कूल का रास्ता साफ हो गया हैं।
अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने सैनिक स्कूल खोलने से संबंधित जिलों के डीएम को पत्र भेज कर कहा गया है कि वे अपने जिलों में राजकीय या सहायता प्राप्त निजी अथवा एनजीओ की ओर से संचालित विद्यालयों को सैनिक स्कूलों में परिवर्तित करने के लिए अनुरोध कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment