खबर के अनुसार बुधवार को सरकार ने इन अधिकारियों के तबादले को लेकर सूचना जारी की हैं। इसमें विजय नेहरा को धोलेरा एसआइआर के सीईओ का प्रभार दिया गया हैं। जबकि ए के राकेश सहकारिता, पशुपालन, गोसंवर्द्धन व मत्स्योद्योग विभाग के एसीएस का कार्यभार अगले आदेश तक संभालेंगे।
गुजरात में 5 IAS अधिकारियों के तबादले?
1 .भूमि सुधार आयुक्त व राजस्व विभाग के सचिव पी स्वरूप का तबादला राजस्व विभाग के सचिव (अपील) के रूप में किया गया है।
2 .वित्त विभाग (खर्च) की सचिव मनीषा चंद्रा को पूर्णकालिक तौर पर ग्रामीण विकास आयुक्त सह पंचायत, ग्रामीण मकान व ग्रामीण विकास विभाग की सचिव पद पर तैनात किया गया हैं।
3 .कृषि, किसान कल्याण व सहकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए के राकेश सहकारिता, पशुपालन, गोसंवर्द्धन व मत्स्योद्योग विभाग के एसीएस का भी कार्यभार अगले आदेश तक संभालेंगे।
4 .विज्ञान व तकनीक विभाग के सचिव विजय नेहरा धोलेरा विशेष निवेश क्षेत्र (एसआईआर) व मांडल बेचराजी एसआईआर के विशेष प्रोजेक्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।
5 .कृषि, किसान कल्याण व सहकारिता विभाग के तहत सहकारिता, पशुपालन, गोसंवर्द्धन व मत्स्योद्योग विभाग के सचिव के एम भिमजियाणी को चंद्रा की जगह पर वित्त विभाग (खर्च) का सचिव नियुक्त किया गया है।

0 comments:
Post a Comment