सूरत समेत दक्षिण गुजरात में चक्रवात का खतरा, अलर्ट जारी

न्यूज डेस्क: गुजरात में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक सूरत समेत दक्षिण गुजरात में चक्रवात का खतरा मडरा रहा हैं। जिसे ध्यान में रखते हुए मौसम विभाग के द्वारा अलर्ट जारी कर दिया गया हैं।

खबर के अनुसार अरब सागर में पोरबंदर से 1160 किमी की दूरी पर दबाव बनने के कारण गुजरात में चक्रवात आने की आशंका हैं। 9 और 10 जून को चक्रवात गुजरात के समुद्र किनारों से टकरा सकता हैं। जिससे कई जिलों में बारिश होने के आसार हैं। 

बता दें की सूरत जिला प्रशासन चक्रवात को लेकर अलर्ट पर हैं। साथ ही साथ समुद्र किनारे के 42 गांवों को सावधान रहने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं बचाव कार्य की व्यवस्थाएं शुरू कर दी गई हैं और मछुआरों को भी लौटाने के आदेश दिए गए हैं। 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इस चक्रवात के असर से 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। साथ ही साथ कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती हैं। जिला कलेक्टर कार्यालय में डिजास्टर मैनेजमेंट का कंट्रोल रूम भी 24 घंटे कार्यरत कर दिया गया है।

0 comments:

Post a Comment