बिहार में लू का कहर, पटना-भोजपुर समेत इन जिलों में अस्पताल फुल

न्यूज डेस्क: बिहार के कई जिलों में पड़ रही भीषण गर्मी ने कहर मचा रखा हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना-भोजपुर समेत कई जिलों में लू की चपेट में आने से लोग बीमार पड़ रहे हैं। इससे इन जिलों के अस्पताल भी फुल होते जा रहे हैं। 

खबर के अनुसार पिछले सात दिनों के अंदर बिहार के अलग-अलग जिलों में भीषण गर्मी और लू की चपेट में आने से 565 लोग बीमार हुए हैं। जिन्हे जिले के अस्पतालों में भर्ती कराया गया हैं। वहीं लू के प्रकोप से 37 लोगों की मौत भी हो चुकी हैं।

आपको बता दें की लू और भीषण गर्मी से विम्स में आठ लोगों की मौत हुई हैं। जबकि बिहार के भोजपुर जिले में 6 लोगों ने लू से अपनी जान गवाई हैं। वहीं गया में एक, औरंगाबाद में तीन, नवादा में चार, अरवल में तीन लोगों की मौत हुई हैं। 

इन जिलों में आये लू से प्रभावित सबसे ज्यादा मरीज। 

एनएमसीएच में 240 मरीज भर्ती हुए। 

एएनएमसीएच में 41 मरीज भर्ती हुए। 

विम्स नालंदा में 79 मरीज भर्ती हुए हैं। 

औरंगाबाद में 72 मरीज भर्ती हुए हैं। 

बांका में 26 मरीज भर्ती हुए हैं। 

मुंगेर में 9 मरीज भर्ती हुए हैं।

भोजपुर में 29 मरीज भर्ती हुए हैं। 

खगड़िया में एक मरीज भर्ती हुए हैं। 

 नवादा में 40 मरीज भर्ती हुए हैं। 

रोहतास में दो मरीज भर्ती हुए। 

सीवान में तीन मरीज भर्ती हुए  

अरवल में 36 मरीज भर्ती हुए। 

पूर्वी चम्पारण में छह मरीज भर्ती हुए हैं। 

भागलपुर मेडिकल कॉलेज में तीन मरीज भर्ती हुए। 

कटिहार में सात और पटना में सात मरीज भर्ती हुए।

0 comments:

Post a Comment