खबर के अनुसार संथाल परगना के रास्ते मॉनसून झारखण्ड में प्रवेश किया हैं। इसका असर दुमका, गोड्डा, साहिबगंज व पाकुड़ भाग के जिलों में देखने को मिल रहा हैं। बहुत जल्द राज्य के अन्य जिलों में भी मानसून का असर दिखाई देना शुरू हो जायेगा।
आपको बता दें की झारखण्ड में अगले दो-तीन दिनों के अंदर राज्य के सभी जिलों में मॉनसून की वर्षा शुरू हो जाएगी। इससे राज्य के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को भीषण गर्मी से भी छुटकारा मिल जायेगा।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 20 से 25 जून तक राज्य के सभी जिलों में प्रतिदिन वर्षा होने की संभावना जताई गई है। वहीं 21 और 22 जून को भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही साथ कई जिलों में गरज के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
.png)
0 comments:
Post a Comment