वाराणसी मंडल : गोरखपुर-छपरा अनारक्षित स्पेशल ट्रेन रद्द

वाराणसी मंडल : ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे ने गोरखपुर-छपरा अनारक्षित स्पेशल समेत कई ट्रेनों के परिचालन को रद्द कर दिया हैं। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी किये गए हैं।

खबर के अनुसार वाराणसी मंडल के भटनी-छपरा रेल खंड पर सीमित ऊंचाई के सब-वे निर्माण को ध्यान में रखते हुए आज इस रूट को ब्लॉक किया गया हैं। जिसके कारण इस रूट से चलने वाली कई ट्रेनें प्रभावित रहेगी। इसलिए घर से निकलने से पहले अपने ट्रेनों क शेड्यूल चेक कर लें। 

ये ट्रेनें रहेगी रद्द?

ट्रेन नंबर 05156: गोरखपुर से चलने वाली गोरखपुर-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी 8 जून को रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 05155 : छपरा से चलने वाली छपरा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी 8 जून को रद्द रहेगी। 

ट्रेन नंबर 05429: सलेमपुर से चलने वाली सलेमपुर-बरहज बाजार अनारक्षित विशेष गाड़ी रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 05150: बरहज बाजार से चलने वाली बरहज बाजार-सलेमपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 01748: आठ जून को  बनारस से चलने वाली बनारस-भटनी अनारक्षित विशेष गाड़ी भटनी के स्थान मऊ में यात्रा समाप्त करेगी।

0 comments:

Post a Comment