खबर के अनुसार बिहार के लोगों को अब जमीन के नक्शा के लिये घर से बाहर नहीं निकलना होगा और न ही सरकारी कार्यालयों का चक्कर लगाना पड़ेगा। इसके लिए बस ऑनलाइन के द्वारा ऑडर देना होगा और डाक के द्वारा नक्शा घर आ जायेगा।
कितना लगेगा पैसा : अगर आप ऑनलाइन जमीन का नक्शा मंगाते हैं तो एक कंटेनर की कीमत 35 रुपये निर्धारित किया गया हैं। कंटेनर में अधिकतम पांच नक्शों को पैक किया जा सकता है। तीन नक्शा समेत कंटेनर का डाक शुल्क 100 रुपया हैं। तीन से ज्यादा नक्शे का शुल्क 150 रुपया है।
ऐसे करें ऑडर।
1 .निदेशालय की वेबसाइट https://dlrs.bihar.gov.in// पर जाये।
2 . डोर स्टेप डिलीवरी आइकन पर क्लिक करें।
3 .इसके बाद आपसे जो जानकारी मांगी जाएगी उसे सही-सही भरें।
4 .अब ऑनलाइन के द्वारा शुल्क जमा करें, आपका ऑडर पूरा हो जायेगा।
5 .ऑडर करने के एक सप्ताह के अंदर आपके दिए पते पर नक्शा पहुंच जायेगा।

0 comments:
Post a Comment