बक्सर : बिहार बोर्ड ने जारी किया एसटीईटी परीक्षा का सिलेबस

बक्सर : बिहार में एसटीईटी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार बोर्ड ने एसटीईटी परीक्षा का सिलेबस जारी कर दिया हैं। आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर सिलेबस चेक कर सकते हैं।

खबर के अनुसार एसटीईटी परीक्षा में पेपर का पैटर्न राज्य के विश्वविद्यालयों में लागू ग्रेजुएट लेवल का होगा। वहीं प्रश्न मल्टीपल चॉइस वाले भी होंगे। एक प्रश्न पर एक अंक मिलेगा, जबकि नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। बोर्ड के द्वारा इसकी जानकारी दी गई हैं। 

वहीं पेपर-1 व पेपर-2 में 100 प्रश्न निर्दिष्ट विषय से होंगे और 50 अंक शिक्षक कला और अन्य दक्षताओं से होंगे। यानी की इस एग्जाम में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। सामान्य वर्ग के लोगों का न्यूनतम पासिंग मार्क 50 फीसदी होगा। जबकि पिछड़ा वर्ग के लिए 45.5 फीसदी।

वहीं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए पासिंग मार्क 42.5 फीसदी, एससी, एसटी के लिए 40 फीसदी, दिव्यांग के लिए 40 फीसदी और महिला के लिए 40 फीसद होगा। इसके बारे में और अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट करें। 

सिलेबस डाउनलोड करने की वेबसाइट : https://bsebstet.com/

0 comments:

Post a Comment