खबर के अनुसार मेंटेनेंस कार्य को लेकर सुबह 11:00 से लेकर शाम के 5:00 बजे तक नालंदा फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली की आपूर्ति नहीं होगी। इसलिए अगर किसी व्यक्ति को बिजली से संबंधित कोई कार्य हैं तो उसे 11 बजे से पहले निपटा लें।
बिजली विभाग के जेई चंदन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है की 11 केवी मेन लाइन में मेंटेनेंस का कार्य होना है। जिसके कारण नालंदा फीडर बंद रहेगा। इससे कई इलाकों में 6 घंटे तक बिजली सप्लाई नहीं होगी। हालांकि शाम 5 बजे के बाद बिजली की सप्लाई पुनः बहाल कर दी जाएगी।
इन इलाकों में गुल रहेगी बिजली: बड़गांव, सूरजपुर नीरपुर, कपटीया, गोविंदपुर, सरीलचक, मुजफ्फरपुर, जगदीशपुर, तेजू विगहा समेत दर्जनभर गांव में बिजली गुल रहेगी।

0 comments:
Post a Comment